प्रतापगढ़: मोहनगंज तिराहे के पास हत्या के प्रयास के आरोपी को किया गया गिरफ्तार
कोतवाली देहात पुलिस ने गुरूवार दोपहर 3 बजे मोहनगंज तिराहे के पास से जानलेवा हमले के आरोपी अटल तिवारी को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त पर महिला का गला दबाकर हत्या के प्रयास और परिजनों को घायल करने का आरोप है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत टीम ने मुखबिर की सूचना पर यह सफलता प्राप्त की।