खिजरसराय: उचौली गांव में 12 वर्षीय चंद्रलोक का फंदे से लटका मिला शव हत्या की आशंका
खिजरसराय थाना क्षेत्र के उचौली गांव में राजीव कुमार के 12 वर्षीय पुत्र चंद्रलोक कुमार का शव उसके घर के सामने ही बंद मकान में फंदे से लटका मिला। चंद्रलोक कुमार रविवार 2 बजे से लापता था परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे लेकिन सोमवार की सुबह घर के सामने ही छोटू साव के बंद पड़े घर में फंदे से लटका शव मिला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच में जूट गई।