खिजरसराय: महमदपुर के पास से पुलिस ने अवैध बालू लदा ट्रैक्टर किया जब्त ,चालक को गिरफ्तार कर भेजा जेल
खिजरसराय थाना क्षेत्र के महमदपुर के पास पुलिस ने छापेमारी कर अवैध बालू लदा ट्रैक्टर चालक सहित किया जब्त।इस संबंध में खिजरसराय थाना प्रभारी कमलेश राम ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद छापेमारी की गई। जिसमें ट्रैक्टर को चालक सहित जब्त किया गया।इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर चालक बाल्मीकि कुमार को जेल भेज दिया गया है।