खिजरसराय: खुशहालपुर गांव के बधार से पुलिस ने 65 वर्षीय वृद्ध का शव किया बरामद
सरवहदा थाना क्षेत्र के खुशहालपुर गांव के बधार से पुलिस ने 65 वर्षीय वृद्ध का शव बरामद किया है। शव की पहचान सतामस गांव के पहरु दास के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार पहरु दास बीमार थे और वह दो दिन पूर्व सरवहदा में ईलाज कराने आया था लेकीन ईलाज कराने के बाद वह घर नहीं लौटे जिसके बाद परिजन उसकी खोजबीन में जुटे थे लेकीन कुछ पता नहीं चल रहा था।