घोड़ासहन: भारत-नेपाल सीमा पर झरौखर SSB ने डॉग स्क्वायड की मदद से की जांच
पूर्वी चंपारण:- भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर SSB ने सघन जांच अभियान चलाया। झरौखर भारत-नेपाल सीमा पोस्ट पर डॉग स्क्वायड की मदद से संदिग्ध सामान और गतिविधियों की जांच की गई। जवानों ने सीमा क्षेत्र में आने-जाने वाले लोगों और सामान की बारीकी से तलाशी ली। सुरक्षा एजेंसियां सीमा पर तस्करी और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं।