सोनुआ बाजार स्थित महावीर मंदिर के समीप नवनिर्मित श्री श्री संकटमोचन महादेव मंदिर का प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान रविवार को लगभग 3 बजे धार्मिक उल्लास और विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ. इस पावन अवसर पर आयोजित धार्मिक अनुष्ठानों में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया.