जमुई: देवघर से लौट रही तेज रफ्तार कांवरिया से भरी स्कॉर्पियो सड़क किनारे हुई
जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रानहन गांव के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में स्कॉर्पियो पर सवार कांवरिया बाल- बाल बच गए। दुर्घटना के बाद सभी कांवरिया मौके से चले गए और घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की काफी भीड़ लग गई। सलाह किनारे दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो का वीडियो मंगलवार की सुबह 9:00 बजे सामने आई है। दुर्घटना की सूचना पर काफी देर तक लोग मौके पर अड़े रहे और दुर्घटना के कारण का अनुमान लगाते रहे। हालांकि बाद में दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो वाहन को उठाया गया।
बताया जाता है कि देवघर से पूजा कर सभी कांवरिया स्कॉर्पियो पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे स्कॉर्पियो की रफ्तार काफी तेज थी। जिस वजह से अचानक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गई और सभी लोग बाल- बाल बच गए। काफी देर के बाद घटना की जानकारी पुलिस को हुई। #jamuibihar #jamuitopnews #Exident
Jamui, Jamui | Aug 11, 2026