हनुमानगढ़: नवनिर्मित सब्जी मंडी में भूखंड आवंटन की मांग तेज, आढ़तिया यूनियन ने विधायक को सौंपा ज्ञापन
नवां बाइपास पर नवनिर्मित सब्जी मंडी में शीघ्र भूखंड आवंटन की मांग अब तेज हो गई है। शुक्रवार को सब्जी मंडी आढ़तिया यूनियन के बैनर तले व्यापारियों ने विधायक गणेश राज बंसल को ज्ञापन सौंपा। यूनियन पदाधिकारियों ने बताया कि करोड़ों रुपए की लागत से निर्मित यह मंडी करीब 11-12 वर्ष पूर्व स्वीकृत हुई थी और लगभग 6 वर्ष पहले पूर्ण रूप से तैयार हो चुकी है।