दशरथ चौधरी इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी में दीक्षांत समारोह का आयोजन शनिवार अपरान्ह लगभग 2 बजे किया गया। जिसमें पूर्व मंत्री और विधायक जय प्रताप सिंह ने छात्रों को प्रमाण पत्र प्रदान किया। जय प्रताप सिंह ने कहा कि जो भी ज्ञान संस्था से अर्जित किया है उसे समाज हित में लगाए और देश का नाम रोशन करें। इस दौरान संस्था के प्रबंधक डॉक्टर दशरथ प्रसाद चौधरी मौजूद रहे।