सहावर: अमांपुर विधानसभा में अधिक बारिश से फसलें तबाह, मुआवजा दिलाने के लिए विधायक हरिओम वर्मा ने जिलाधिकारी को दिया पत्र
कासगंज। जनपद के अमांपुर विधानसभा क्षेत्र में पिछले दिनों हुई मूसलाधार बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। खेतों में भीषण जलभराव होने के कारण तैयार फसलें पूरी तरह नष्ट हो चुकी हैं, जिससे क्षेत्रीय किसान भारी आर्थिक संकट में आ गए हैं।