बैतूल नगर: पांच बच्चों की मां ने उठाया खौफनाक कदम, घर में फांसी पर लटकी मिली महिला, जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम
जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक 46 वर्षीय महिला ने अपने ही घर में फांसी लगाकर जान दे दी। मामला खेड़ी चौकी क्षेत्र के ग्राम कनारा का है। बताया जा रहा है कि बीती रात करीब 11 से 12 बजे के बीच, जब परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे, तभी महिला के पति पानी पीने के लिए उठे। जैसे ही वे घर के अंदर पहुंचे, उन्होंने अपनी पत्नी को साड़ी के फंदे से लटका