कोईलवर: कोईलवर-छपरा फोरलेन पर जाम से लोग परेशान, रात से रफ्तार थमी नहीं, सिपाही भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी घंटों फंसे
कोईलवर-छपरा फोरलेन पर बुधवार को भीषण जाम की स्थिति बनी हुई है। मंगलवार की रात से लगा जाम बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे तक भी पूरी तरह समाप्त नहीं हो सका, जिससे यात्रियों, वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फोरलेन पर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है और आवागमन काफी प्रभावित है। लोग वैकल्पिक मार्ग से यात्रा करने को मजबूर है।