पुनासा: मूंदी में ट्राले ने ड्यूटी जा रहे कर्मचारी को कुचला, चालक फरार
मुंदी के पुरानी चौराहे के पास प्लांट मार्ग पर ट्राले की टक्कर से बाइक सवार कर्मचारी गंभीर घायल हो गया। राहगीरों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद चालक ट्राला छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन जब्त कर जांच शुरू की। जानकारी शनिवार सुबह 10 बजे की है