पुनासा: सहेजला में बाइक फिसलने से तीन युवक घायल, दो की हालत गंभीर, ज़िला अस्पताल रेफर
मुंदी थाना क्षेत्र के बीड़ चौकी अंतर्गत ग्राम सहेजला के ट्रन क्षेत्र में शुक्रवार को बाइक दुर्घटना में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी मिलते ही डायल 112 मौके पर पहुंची। आरक्षक दिनेश सिसोदिया और पायलट नासिर खान ने घायलों को तत्काल डायल 112 वाहन से मुंदी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया , जानकारी शुक्रवार सुबह 10 बजे की है