पुनासा: सीएम डॉ. मोहन यादव ओंकारेश्वर पहुंचे, त्रिपुर सुंदरी मंदिर में की पूजा-अर्चना
ओंकारेश्वर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदा नदी के पावन तट पर स्थित श्री राजराजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी मंदिर में सपरिवार दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने मां नर्मदा और देवी त्रिपुर सुंदरी से प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की , जानकारी गुरुवार दोपहर 2 बजे की है