पुनासा: बीड़: मिनी गोवा के नाम से मशहूर हनुवंतिया में साल के दूसरे दिन भी उमड़ी पर्यटकों की भीड़
यह पर्यटक जल महोत्सव का शुभारंभ होने की सूचना पर पहुंचे थे। हालांकि वे बोटिंग और घुड़सवारी के अलावा कोई अन्य एक्टिविटी का आनंद नहीं ले सके। पर्यटकों ने कहा जो मिला उसी में आनंद लेने का प्रयास किया है जानकारी शुक्रवार सुबह 11 बजे की है