हसनपुर: रहरा में पत्रकार बनकर अवैध क्लिनिक चला रहा युवक, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की छापेमारी, लगाई सील
रहरा सीएचसी प्रभारी डॉ. शशांक चौधरी के खिलाफ लगातार भ्रामक खबरें प्रकाशित करता था। साथ ही, वह अन्य झोलाछापों से वसूली के लिए भी अपने रसूख का इस्तेमाल करता था। बुधवार को मिली गुप्त सूचना पर जब डॉ. शशांक चौधरी ने टीम के साथ छापेमारी की, तो आरोपी पत्रकार मौके से फरार हो गया। विभाग ने बिना देरी किए अवैध क्लीनिक को सील कर दिया है।