बीकानेर: जिला पुलिस ने राजपासा एक्ट में एक और क़ैदी को केंद्रीय कारागृह से किया गिरफ्तार
जिला पुलिस की ओर से राजपाशा एक्ट में एक और हार्डकोर अपराधी को गिरफ्तार किया है। एसपी काबेंद्र सागर ने बताया कि इस एक्ट में सलमान भुट्टो को गिरफ्तार किया गया है। बीकानेर पुलिस की ओर से एक साल में इस एक्ट में तीसरी गिरफ्तारी की हैं। सलमान भुट्टो पर अलग-अलग स्थान में करीब 29 मामले दर्ज हैं जिसमें मारपी,आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास,लुट सहित अनेक मामले है।