बिहटा: बनवारीपुर गांव के बधार में संदिग्ध अवस्था में मिला मजदूर का शव, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया
Bihta, Patna | Aug 21, 2026 बिहटा के बनवारीपुर गांव स्थित बधार से संदिग्ध अवस्था में एक मजदूर का शव मिला। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। मृतक की पहचान रामबाबू साहू के रूप में की गई है। इधर पुलिस ने मृतक के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम हेतु अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है।