मुंगेर: ADR भवन में माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय एवं पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में राष्ट्रीय लोक अदालत का किया गया आयोजन
Munger, Munger | Mar 9, 2024 मुंगेर के ADR भवन में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में अपनी-अपनी समस्या को लेकर जिले भर के लोग पहुंच रहे हैं। राष्ट्रीय लोक अदालत में अपराधिक विवाद, बैंक ऋण वसूली विवाद, न्यायाधिकरण विवाद, बिजली बिल से संबंधित विवाद एवं भूमि विवाद जैसे मामलों का निपटारा किया जा रहा है।