मुंगेर: मुंगेर के महाकाल मंदिर में महाशिवरात्रि की धूम,उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Munger, Munger | Mar 8, 2024 मुंगेर के प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में महाशिवरात्रि की धूम मची है,श्रद्धालुओं की भीड़ उमङ पङी है।सुबह से ही शिव भक्तों का तांता लगा हुआ है।इस दौरान शिव भक्तों द्वारा जलाभिषेक एवं पूजा अर्चना कर सुख शांति और समृद्धि की कामना की गई।महाशिवरात्रि को लेकर महाकाल मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है।वही शिवजाप,रुद्राभिषेक और भजन कीर्तन का भी आयोजन किया जा रहा है।