मुंगेर: सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस पहुंचे मुंगेर कष्टहरणी घाट, शिव मंदिर में किया जलाभिषेक
Munger, Munger | Mar 9, 2024 मुंगेर सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश संजय कोरोल सड़क मार्ग से मुंगेर पहुंचे। मुंगेर जिला के बाहाचौकी में न्यायिक पदाधिकारियों और पुलिस प्रशासन की ओर से जस्टिस संजय कोरोल का स्वागत किया गया। तत्पश्चात जस्टिस कोरोल ने मुंगेर शहर में अवस्थित धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर पूजा अर्चना करते हुए कष्टहरणी घाट स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक किया।