सूरजपुर: प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 3541 परिवारों ने किया गृह प्रवेश
प्रधानमंत्री आवास योजना: 3541 परिवारों ने किया गृह प्रवेश सूरजपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत जिले में 3541 परिवारों ने नवनिर्मित पक्के आवासों में गृह प्रवेश किया। भैयाथान 708, ओड़गी 975, प्रतापपुर 733, प्रेमनगर 173, रामानुजनगर 131 और सूरजपुर 821 आवासों में गृह प्रवेश हुआ। इससे हितग्राहियों में खुशी का माहौल रहा।