नौरोजाबाद: विंध्या कॉलोनी में अज्ञात चोरों ने सूने घर में बोला धावा ले उड़े सोने चांदी के जेवरात सहित नगदी
नौरोजाबाद थानांतर्गत विंध्या कॉलोनी के सी-टाइप कॉलोनी में अज्ञात चोरो ने सूने घर में धावा बोलकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। घटना के सम्बंध में मिली जानकरी के अनुसार SECL कमर्चारी के घर मे चोरो ने घुसकर सोने चांदी के जेवरात सहित नगदी रकम पार कर दी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद नौरोजाबाद पुलिस मौके पर पहुँची हैं। जांच कार्यवाही जारी है।