नौरोजाबाद: पारंपरिक काली नृत्य के साथ नौरोजाबाद नगर में निकाला गया पारंपरिक जवारा जुलूस
नौरोजाबाद नगर में चैत्र नवरात्रि के समापन के उपरांत विशाल जवारा जुलूस निकाला गया। जुलूस के दौरान पारंपरिक काली नृत्य का प्रदर्शन भी किया गया। जिसे देखने के लिए नगर के पीपल चौक और बस स्टैंड के आसपास शाम को नौरोजाबाद नगर सहित आसपास के नागरिकों और मातृ शक्तियों का जमावड़ा लगा रहा।