नौरोजाबाद: शहडोल संसदीय क्षेत्र के पूर्व सांसद ज्ञान सिंह ने अपने गृह ग्राम कोहका में किया मतदान
मतदान के दौरान पूर्व सांसद ज्ञान सिंह ने कहा कि जिस तरह से प्रभु श्री राम के चरण पड़ने से पत्थर की बनी हुई अहिल्या का उद्धार हो गया था इस तरह से केंद्र की मोदी सरकार की योजनाओं से आम जनता का जीवनस्तर सुधार रहा है। आज मतदान करने के बाद में मैं बहुत गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। मोदी सरकार की योजनाओं से आमजन का जीवन स्तर सुधरने के साथ-साथ देश विश्व गुरु बनेगा।