नौरोजाबाद: पारंपरिक काली नृत्य के साथ में उचेहरा स्थित ज्वाला मंदिर परिसर में हुआ जवारा विसर्जन
उचेहरा स्थित ज्वाला मंदिर परिसर में आज पारंपरिक काली नृत्य के साथ में जवारा विसर्जन का कार्यक्रम हुआ है।पुलिस की कड़ी व्यवस्था के बीच में हजारों जवारा कलश का विसर्जन आसपास के जिलों सहित छत्तीसगढ़ से आए हुए श्रद्धालुओं की मौजूदगी में मन्दिर के पास घोड़छत्र नदी में किया गया। कार्यक्रम में मन्दिर परिसर से जवारा जुलूस निकालकर मंदिर की परिक्रमा के बाद नदी तक पहुचा।