गड़हनी: प्रखंड प्रमुख ने गड़हनी स्टेट बैंक के पास चल रहे अवैध क्लिनिक का निरीक्षण किया, एक पीड़ित द्वारा की गई थी शिकायत
प्रखंड प्रमुख ने गड़हनी स्टेट बैंक के पास चल रहा एक अवैध क्लिनिक का निरीक्षण किया, एक पीड़ित के द्वारा की गई थी शिकायत। प्रमुख ने कहा कि महिला का बच्चा हुआ था और होने के बाद मर गया था उसके बाद भी उसके पैसे मांगे जा रहे थे जबकि क्लिनिक अवैध है ,कोई व्यस्था नहीं है। मै इसको लेकर सीएस से शिकायत करूंगा और कार्रवाई नहीं हुई तो स्वास्थ्य मंत्री को दूंगा।