कौंच: कोंच पुलिस ने लूट का किया खुलासा, मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, 2 बदमाशों ने किया सरेंडर, तीनों को भेजा गया जेल
Konch, Jalaun | Sep 7, 2026 कोंच में पुलिस ने एसओजी व सर्विलांस टीम के सहयोग से लूट की घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर सोमवार दोपहर 2:30 बजे जेल भेज दिया है। चेकिंग के दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में रवि अहिरवार घायल हो गया। उसके साथी जमील अहमद और प्रमोद उर्फ चीकू को भी गिरफ्तार किया गया। लूटे गए जेवरात, 35 हजार कैश व ई-रिक्शा बरामद हुआ है।