लखनपुर: सरगुजा जिले के बासेन में 5 दिनों से 12 हाथियों के दल ने जमाया डेरा, हर्राघाट में दो मकानों को किया क्षतिग्रस्त
उदयपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम बासेन और आसपास के क्षेत्रों में 12 जंगली हाथियों के दल की लगातार मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, बीती रात 23 अक्टूबर को हाथियों के इस दल ने हर्राघाट में दो मकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया। हाथियों ने शीला/देवचरण तथा सुरजन पिता शिवराम के घरों को तोड़कर कर भारी फसलों को नुकसान पहुंचाया है।