भदोही: भदोही में हेलीकॉप्टर से गई बारात, देखने के लिए हजारों की भीड़ जुटी
भदोही कोतवाली अंतर्गत अहरा हृदयपट्टी निवासी बनारसी दुबे ने अपने इकलौते बेटे शुभम की शादी के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया। उन्होंने दुल्हे को ले जाने के लिए हेलीकॉप्टर का प्रबंध किया।दूल्हा शुभम दुबे ने कहा कि यह उनके मां-बाप का प्रेम है जो उनके लिए झलक रहा है। उन्होंने कहा कि वह हमेशा अपने मां-बाप की सेवा करते रहेंगे।