भदोही: ज्ञानपुर के एनपीजी कॉलेज में सख्ती, बिना ड्रेस और आईडी कार्ड के छात्रों को लौटाया गया
ज्ञानपुर केएन पीजी कॉलेज में शनिवार को छात्रों की सख्ती से जांच की गई। कॉलेज के गेट पर प्रोफेसर प्रचार डॉ रमेश चंद यादव ने छात्रों की जांच की। उन्होंने बताया कि बिना ड्रेस और आईडी कार्ड के आने वाले छात्रों को वापस कर दिया गया है।डॉ रमेश चंद यादव ने कहा कि बाहरी छात्र अक्सर बवाल करते हैं और रेगुलर छात्र भी ड्रेस नहीं पहनते हैं और आईडी कार्ड नहीं रखते हैं।