भदोही: भदोही में अंतर्राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप का आयोजन, खेल मंत्री करेंगे शुभारंभ
भदोही में 6, 7 और 8 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। इस चैंपियनशिप में आठ देशों से 342 और भारत के 17 राज्यों के कराटे खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। यह आयोजन प्रेम बहादुर सिंह भदोही पब्लिक स्कूल में होगा।उत्तर प्रदेश सरकार में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश यादव 7 दिसंबर को चैंपियनशिप का शुभारंभ करेंगे।