महज 13 दिनों में डांडिया उत्सव की तैयारियां और उसे सफल बनाने तक का सफर आसान नहीं था, ॐ इवेंट्स के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का सबसे मुख्य उद्देश्य एक ऐसे कार्यक्रम का आयोजन करना था जहां किसी प्रकार से कोई अश्लीलता ना हो। और अरविंद रायजादा ने यह कर दिखाया।
शहर का सबसे सुरक्षित और सबसे शानदार इवेंट वेन्यू, सुरक्षा के पूरे इंतजाम, धूम धड़ाका और मस्ती के साथ इस वर्ष का शानदार डांडिया उत्सव सम्पन्न हुआ।
किसी भी कार्यक्रम की शोभा होती हैं उस कार्यक्रम में हिस्सा लेना वाली जनता, इस बात का खेद जरूर हैं कि सुरक्षा और संख्या को देखते हुए नए पास की एंट्री 9 बजे तक बंद कर दी गई थी। पर अच्छा यह लगा कि कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले लोगों के बार बार पूछा कि क्या कल ही यह कार्यक्रम होना हैं। आयोजन मंडल की टीम के प्रमुख किरदार में सुमार गौरव कुमार ने बताया कि यह तो बस शुरुआत हैं, आने वाले दिनों में मुजफ्फरपुर की जनता के लिए और कई अच्छे कार्यक्रम का आयोजन होना बाकी है ।
Bihar, India | Oct 19, 2026