मीनापुर: बनघारा गांव के आयुष हत्याकांड में आधा दर्जन आरोपितों के घर इश्तहार चिपकाए गए, चार आरोपी गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर जिले के सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के बनघारा गांव के आयुष हत्याकांड में न्यायालय के आदेश पर मंगलवार शाम 4 बजे तक आधा दर्जन आरोपितों के घर पर इश्तहार चिपकाया गया। थानाध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार राय ने बताया कि घटना इसी वर्ष 12 जनवरी को हुई थी। ससुर प्रेम कुमार ने अपने दामाद आयुष कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी थी।