लालगंज: चंद्रगढ़ गांव में विद्युत पोल के स्टे से उतर रहे करंट की चपेट में आने से गर्भवती भैंस की हुई दर्दनाक मौत
ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के चंद्रगढ़ गांव में बुधवार सुबह करीब 8:00 बजे विद्युत करंट की चपेट में आने से एक गर्भवती भैंस की दर्दनाक मौत हो गई। चंद्रगढ़ के प्रधान सियाराम मिश्र की तीन भैंस सिवान की तरफ खेतों में चर रही थी कि एक गर्भवती भैंस चरते-चरते ट्रांसफार्मर के पास पहुंच गई। जहां विद्युत पोल के स्टे में उतर रहे करंट की चपेट में आने से भैंस की मौत हो गई।