सत्तर कटैया: पंचगछिया गांव में छापेमारी कर बिहरा थाना पुलिस ने दो वारंटी को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय
पंचगछिया गांव में बिहरा थाना पुलिस ने छापेमारी कर दो वारंटी को गिरफ्तार किया है। बिहरा थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी की पुलिस को काफी दिनों से तलाश थी। पुलिस द्वारा कई बार गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की गई थी, लेकिन हर बार चकमा देकर आरोपी फरार हो जाते थे। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी करते हुए दोनों वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।