सत्तर कटैया: पटोरी बाजार के समीप बिहरा थाना पुलिस ने छापेमारी कर चोरी के बाइक सहित तीन युवक को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय
पटोरी बाजार के समीप बिहरा थाना पुलिस ने चोरी की खुली एक बाइक को जब्त किया। बिहरा पुलिस ने इस मामले में पटोरी के दो युवक एवं बिजलपुर के एक युवक को गिरफ्तार किया। बिहरा थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तीनों युवक से आवश्यक पुछताछ के बाद उसे न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस इस मामले में गहन छानबीन कर रही है।