सत्तर कटैया: रहुआ गांव से मैके लालगंज जा रही एक महिला बच्चे सहित लापता, पति ने बिहरा पुलिस से बरामदगी की लगाई गुहार
रहुआ गांव से अपने मैके लालगंज जा रही एक महिला एवं उसके बच्चा लापता है। पीड़ित पति ने इस संबंध में शनिवार को पुलिस को जानकारी देते हुये अपने पत्नी एवं बच्चे की बरामदगी की मांग की है। पति ने पुलिस को आवेदन देते हुये बताया कि पत्नी अपने बच्चे को लेकर 3 मार्च को ही घर से निकली है लेकिन अबतक उसका कोई पता नहीं चल रहा है। युवक ने सास पर ही लापता करने का लगाया आरोप।