सत्तर कटैया: रहुआ गांव से एक नाबालिग लड़की को भगाने का लगाया आरोप, पुलिस ने बिहरा से एक आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा न्यायालय
रहुआ गांव से एक नाबालिग लड़की को भगाया गया। शुक्रवार की देर शाम अपहरण करने की शिकायत पीड़ित घरवालों ने बिहरा थाना पुलिस को दी। आवेदन के आलोक में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुये बिहरा गांव से एक आरोपी युवक वेदप्रकाश को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि जल्द ही लड़की की बरामदगी कर ली जायेगी। पुलिस द्वारा बरामदगी के लिये की जा रही छापेमारी ।