सत्तर कटैया: विशनपुर गांव में बिहरा थाना पुलिस ने छापेमारी कर लगभग 54 लीटर अंग्रेजी शराब की बरामद, बिहरा थानाध्यक्ष ने दी जानकारी
विशनपुर गांव में बिहरा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए लगभग 54 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस को देखकर कारोबारी शराब छोड़कर फरार हो गया। बिहरा थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा शराब जब्त कर इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है।