सत्तर कटैया: कृषि विज्ञान केन्द्र अगवानपुर में 18वीं वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक आयोजित, दी गई आवश्यक जानकारी
कृषि विज्ञान केन्द्र अगवानपुर में 18वीं वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई।। बैठक में वार्षिक प्रगति प्रतिवेदन की समीक्षा, गतिविधियों एवं कार्यक्रमों का ब्योरा जहां प्रस्तुत किया गया वहीं आगामी वर्ष के योजनाओं की भी समीक्षा की गई। इस मौके पर निदेशक अटारी, पटना डा. अंजनी कुमार सिंह, मंडन भारती कृषि महाविद्यालय के प्राचार्य डा. अरूणिमा कुमारी थे।