गोहद: गोहद थाना क्षेत्र के भियानी गांव में युवक ने अज्ञात कारणों से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली
Gohad, Bhind | Oct 1, 2026 गोहद थाना क्षेत्र अंतर्गत भियानी गांव में गुरुवार को 10 बजे अज्ञात कारणों के चलते सरनाम कुशवाह ने खुद को बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना लगने के बाद पुलिस ने गुरुवार को लगभग 3 बजे मर्ग कायम कर मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।