सादुलशहर: सादुलशहर व्यापार मंडल के चुनाव कराने की मांग को लेकर व्यापारियों ने बाजार बंद कराया
सादुलशहर में व्यापार मंडल के चुनाव कराने की मांग को लेकर व्यापारियों के द्वारा बाजारों को बंद करवाया गया। शनिवार सुबह 11:00 बजे प्रशासन के द्वारा चुनाव एक महीना बाद करने की घोषणा की गई जिसके बाद व्यापारियों में आक्रोश फैल गया और व्यापारियों के द्वारा जमकर प्रदर्शन किया गया। और बाजार बंद करवाया गया और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए।