जांजगीर: डिजिटल क्रॉप सर्वे में फसल की सही एंट्री पर जोर, संभागायुक्त सुनील जैन ने करूमहू और बनारी में किया निरीक्षण
संभागायुक्त सुनील जैन ने बुधवार को जिले के ग्राम करूमहू और बनारी में चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे एवं पीव्ही ऐप के माध्यम से किए जा रहे फसल भौतिक सत्यापन कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर सर्वे की प्रगति और किसानों के खेतों में दर्ज की जा रही फसलों की जानकारी का अवलोकन किया।