नीमच नगर: नीमच बस स्टैंड पर युवक ने बाइक से पेट्रोल चुराया, करतूत CCTV में कैद
नीमच के बस स्टैंड क्षेत्र में एक युवक द्वारा बाइक से पेट्रोल निकालने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। देर रात हुई इस वारदात के फुटेज सामने आने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने की जांच शुरू कर दी है। वही सीसीटीवी वीडियो मंगलवार को दोपहर 1:00 बजे करीब सामने आया है।