नीमच नगर: जवाहर नगर में अंबेडकर रोड पर कचरा वाहन से टकराकर कार हुई क्षतिग्रस्त
मंगलवार को सुबह 9:00 बजे करीब नीमच के जवाहर नगर से अंबेडकर रोड पर एक कार अनियंत्रित होकर सड़क पर जा रहे कचरा वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई, हालांकि गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।