एसएएफ जवान के सरकारी आवास में चोरी, 10 लाख का सोना व 50 हजार नकदी ले गए चोर, नाबालिग बच्चों पर शक👇
पुलिस परेड ग्राउंड के पास एसएएफ के पुराने सरकारी आवासों में रहने वाले जवान अरुण सिंह भदौरिया के परिवार के सदस्य कानपुर गए हुए थे, इसी दौरान दीवार में ऊपर की तरफ सेंध लगाकर चोर अंदर दाखिल हुए और तकरीबन 8-9 तोला सोने के जेवरात एवं 50 हजार रुपये नकदी समेटकर ले गए।
चोरी की सूचना मिने के बाद सराफा एसोसिएशन ने सभी मेम्बर्स से कहा है कि वे किसी भी अपरिचित या संदिग्ध व्यक्ति से सोना या आभूषण न खरीदें। इस तरह का कोई व्यक्ति उनके पास आये भी तो उसकी सूचना एसोसिएशन के अध्यक्ष को दें। सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गुप्त रखा जाएगा।