नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
‘नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो’ के नारों से गूंजा शासकीय महाविद्यालय जौरा
नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत शासकीय महाविद्यालय जौरा में विद्यार्थियों एवं युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। महाविद्यालय परिसर में विद्यार्थियों एवं महाविद्यालयीन स्टाफ द्वारा नशामुक्ति जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में ‘नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो’ एवं ‘नशामुक्त कराना है, भारत को बचाना है’ जैसे प्रेरक नारों के माध्यम से युवाओं एवं आमजन को नशे से दूर रहने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एच.एन. सिंह हाड़ा ने विद्यार्थियों एवं युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश देते हुए ‘नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो’ का आह्वान किया। उन्होंने विद्यार्थियों एवं महाविद्यालयीन स्टाफ को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई।
कार्यक्रम की संयोजक डॉ. अंकिता मिश्रा ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। डॉ. नीलम राजपूत के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने नशामुक्ति विषय पर पोस्टर एवं स्लोगन तैयार किए। विद्यार्थियों ने इन गतिविधियों में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। डॉ. दिनेश कुमार ने युवाओं को नशे से दूर रहने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में डॉ. चमन प्रकाश विमल, प्रो. अशोक राघव, प्रो. जितेंद्र कुमार साकेत एवं प्रोफेसर साकेत सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण एवं स्टाफ ने सक्रिय सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना तथा उन्हें स्वस्थ, सकारात्मक एवं जिम्मेदार जीवन के लिए प्रेरित करना रहा।
#JansamparkMP #morena2026 #Morena #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh
19 views | Morena, Madhya Pradesh | Sep 28, 2026