बीना: कच्चा रोड पर दो मोटरसाइकिल में आमने-सामने की टक्कर, दो गंभीर हालत में सागर जिला अस्पताल रेफर
Bina, Sagar | Apr 17, 2024 कच्चा रोड पर बाइक चालक छोटू रैकवार एवं दूसरा बाइक चालक अरुण तेज रफ्तार में आमने-सामने से भिड़ गए। तेज टक्कर होने के कारण दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां मौजूद पार्षद प्रकाश बजाज, खलील खान शैलेंद्र, लकी बिलगैंया श्लोक श्रीवास्तव व अन्य ने घायलों को रात में सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां से सागर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।